West Bengal - Page 16
-
तृणमूल कांग्रेस को गुरुवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की राज्यसभा सदस्य और लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मलिक (कोयल मलिक) ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
-
कोलकाता में एक व्यक्ति के खिलाफ एक महिला से रेप और प्राइवेट फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
-
उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के अधिकारियों ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के जवानों के साथ मिलकर गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता के घर और एक मदरसे पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित टेरर फंडिंग मामले के सिलसिले में की गई।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
-
पश्चिम बंगाल सरकार 2024 में आरजी कर रेप और हत्याकांड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेगी। पिछली ममता बनर्जी की सरकार में प्रदर्शनों में शामिल डॉक्टरों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
-
उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार रहे तीर्थंकर घोष को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर लॉटरी घोटाले, जबरन वसूली और हथियारों के दम पर लोगों को धमकाने जैसी कई असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य में नए उद्योगों की स्थापना हेतु सरकार द्वारा जमीन मालिकों से सीधे भूमि खरीदने की नीति की घोषणा की है।।
-
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड-129 के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद अंजन दास और उनके सहयोगी भोला सरकार को एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
-
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को इंद्रजीत तांती के परिवार के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया। 26 साल के इंद्रजीत की दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
-
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कोर्ट के निर्देशों के पालन, केंद्रीय एजेंसियों की जांच, राज्य में औद्योगीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.