West Bengal - Page 35
पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी भी तेज हो गई है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अपने मेनिफेस्टो में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को बेलडांगा हिंसा मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एजेंसी ने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 15 आरोपियों को सशर्त जमानत दी गई थी।
गौरबाजार, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को कोलकाता के कारोबारी जॉय कामदार और कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापेमारी की और फिर कामदार को गिरफ्तार कर लिया।।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों और राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे 'राजनीतिक ड्रामा' और 'झूठ का पुलिंदा' बताया।
रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की शानदार साझेदारी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में 6 मुकाबलों के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस टीम ने रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हराया।
कप्तान अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट की सलामी जोड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के फैंस को निराश किया है। यह जोड़ी शुरुआती 7 पारियों में 20.57 की औसत के साथ सिर्फ 144 रन ही जुटा सकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक दुकान पर जाकर झालमुड़ी का आनंद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि चार रैलियों के बीच उन्होंने स्वादिष्ट झालमुड़ी का आनंद लिया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दावा किया है कि यहां भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता डबल इंजन सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


