Iran - Page 14
-
ईरान 14 बिंदुओं के मूल मसौदे की समीक्षा कर रहा है। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मसौदे के दस्तावेज की भाषा को लेकर वाशिंगटन-ईरान के बीच वार्ता जारी है।
-
अमेरिका के दूसरे हमले को फिलहाल टाल देने की खबरों के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की गई। उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिका के साथ संघर्ष विराम को लेकर चल रही बातचीत, शर्तों और ईरान की मांगों को लेकर रिपोर्ट सौंपी।
-
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई व्यवस्था लागू करने का ऐलान कर दिया है। नई अथॉरिटी बनाई है जो समुद्री संचालन पर रियल टाइम निगरानी रखेगी।
-
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के हमलों से तेहरान को भले ही नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस लड़ाई का असर अमेरिकी जनता के पॉकेट पर भी हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है।
-
ईरानी के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने शनिवार को पोप लियो के “नैतिक रुख” की सराहना की और स्पष्ट किया कि तेहरान क्षेत्र में जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण और कूटनीतिक समाधान के लिए अडिग है।।
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव वैश्विक चिंता का सबब बना है। इस बीच, तेहरान की ओर से एक सिस्टम की बात चल रही है।
-
ईरानी मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक खबर सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींचा है। ताजा रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ईरानी सरकार ट्रंप की हत्या के बदले 50 मिलियन यूरो के इनाम का एक प्रस्ताव संसद में लाने की तैयारी कर रही है।
-
ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74 दिन हो गए हैं।
-
पश्चिम एशिया संकट फिर गहराने लगा है। अमेरिका के प्रस्तावों का ईरान की ओर से दिया जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आया तो तल्ख बयानों की झड़ी लग गई।
-
ईरान ने खुद पर हुई अमेरिकी हमलों को थोपा हुआ युद्ध बताया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां कूटनीति से काम लिया जाएगा लेकिन जहां जरूरत पड़ेगी तो देशहित में लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.