Moscow
रूस के सोची शहर के समुद्र किनारे बने तटबंध पर यूक्रेन की एक मानव रहित नौका हमले में आठ लोग घायल हो गए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात के बाद यूक्रेन के खिलाफ तीन दिन के लिए युद्ध रोकने का ऐलान किया।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एक विस्तृत बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस सहयोग, क्षेत्रीय संकटों, वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दो दिवसीय रूस यात्रा पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मुलाकात की। इस मौके पर व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक की गई और अहम दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
रूस के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्रास्नोडार पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य बच्चे घायल हो गए। यह जानकारी सोमवार को क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने दी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में भारत की शानदार सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सही मायने में बहुत सम्मान पा रहा है।
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा मामले में यूक्रेन ने सोमवार को मॉस्को से करीब 600 मील पूर्व में एक इंडस्ट्रियल शहर पर ड्रोन हमला किया।
मॉस्को के बाल्जी रॉसी रेस्टोरेंट में शनिवार शाम को हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए। रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी कमेटी ने घटना की पुष्टि की।
रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है। रविवार को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


