District Of Columbia - Page 2
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव के बीच ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज में वाशिंगटन की मदद करने से इनकार करने पर दक्षिण कोरिया के खिलाफ गुस्सा निकाला है।
अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अपने राजनयिक तालमेल को मजबूत किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और यूएई के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई।
2026 के अमेरिकी चुनावों से पहले 19 लॉमेकर्स के एक समूह ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों को अपर्याप्त बताया है। लॉमेकर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा फैक्ट-चेकिंग में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ती निर्भरता से अमेरिकी मतदाताओं के सामने डीपफेक और राजनीतिक गलत जानकारी का खतरा बढ़ गया है।
एक ओर अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ खड़ा दिख रहा है। सैन्य अभ्यास कर रहा है तो दूसरी ओर उत्तर कोरिया से संबंधों को लेकर नए संकेत भी दिए जाने लगे हैं।
विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की रिकॉर्ड लंबी तैनाती अमेरिकी प्रशासन के लिए सवाल बनती जा रही है। करीब नौ महीने से समुद्र में मौजूद इस युद्धपोत के चालक दल की मानसिक सेहत और जहाज पर कथित खराब होती सुविधाओं को लेकर अमेरिकी सैन्यकर्मियों के परिवारों और सांसदों ने चिंता जताई है।
अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से प्रतिदिन 80 लाख से 90 लाख बैरल तेल का आवागमन हो रहा है। साथ ही, उन्होंने उन दावों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से यातायात में भारी गिरावट आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मानवरहित ड्रोन और उनके पुर्जों के आयात पर 100 फीसदी तक नए शुल्क लगाने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर लिया गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जरूरी माइनिंग और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की घोषणा की है। अमेरिका घरेलू प्रोडक्शन को फिर से बनाने के साथ डिफेंस सप्लाई चेन को मजबूत करना और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है।
विदेशों में चल रहे ऑनलाइन ठगी केंद्रों की वजह से हर साल अमेरिकियों को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, जबकि मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराध भी बढ़ रहे हैं। म्यांमार, कंबोडिया और लाओस में सक्रिय कई स्कैम नेटवर्क के पीछे चीनी मूल के गिरोह हैं, जो लोगों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते हैं।
अमेरिका में रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट ने श्रम विभाग से एच-1बी और ग्रीन कार्ड के रास्ते से जुड़ी पीईआरएम प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने को कहा है। इस प्रस्ताव का असर सबसे ज्यादा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर पड़ सकता है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


