United States - Page 58
-
डलास स्टेडियम में सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-जे' मैच में अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान के बीच जर्मनी को एक बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने के लिगामेंट में चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
-
पूर्व विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को प्रतियोगिता के बाहर एंटी-डोपिंग टेस्ट के दौरान सैंपल देने से इनकार करने के बाद चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (आईटीआईए) ने सोमवार को यह घोषणा की है।
-
अमेरिका ने सोमवार को ईरानी तेल के निर्यात पर लगी कुछ पाबंदियों में अगस्त तक के लिए ढील दे दी। यह फैसला उस समय आया जब कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत में 'काफी अच्छी प्रगति' हुई है।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फिलहाल, उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जो टिप्पणी की, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में काबो वर्डे का शानदार सफर जारी है। पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम ने मियामी स्टेडियम में दो बार की चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ हुए मुकाबले का अंत 2-2 की बराबरी पर किया।
-
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संवेदनशील एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कूटनीति का मुख्य चेहरा बनकर उभरे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही इस उच्च स्तरीय वार्ता की कमान संभाली है, जो मध्य पूर्व के समीकरणों को एक नया आकार दे सकती है।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और ईरान के बीच खेला गया ग्रुप जी का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन शानदार गोलकीपिंग और मजबूत डिफेंस के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। स्पेन की इस जीत में युवा खिलाड़ी लामिन यामल और स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल ने अहम भूमिका निभाई।
-
भारत ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को खिताबी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.