United States - Page 84
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत और अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर 20 दिन तक चलने वाला एंटी-सबमरीन युद्ध अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया।
तमिलनाडु में जन्मी रिनी संपथ अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मेयर पद के लिए चुनाव में जगह बनाने वाली पहली दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गई हैं। यह शहर के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आगामी बजट में अमेरिकी कूटनीति और विदेशी सहायता में बड़े बदलाव करेगा। व्हाइट हाउस के आधिकारिक दस्तावेज से जानकारी सामने आई है कि इस संबंध में प्रस्तावित वित्त वर्ष 2027 के बजट में प्रस्ताव लाया जाएगा।
ईरान के ऊपर अमेरिका की वायु सेना का एक एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान मार गिराया गया। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें एक चालक दल के सदस्य को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 12 महीनों में अमेरिका को भारत के साथ व्यापार में 54.91 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। इस बड़े घाटे की वजह से भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जिनसे अमेरिका को सबसे ज्यादा व्यापारिक घाटा (नुकसान) होता है।
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत सहित कई देशों के साथ हुए नए व्यापार समझौतों ने अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने में अहम भूमिका निभाई है।
अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी के साथ ईरान से समझौता करने की अपील की है।
अमेरिका के वित्त विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अपडेट के अनुसार, यूएस ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज पर से बैन हटा दिए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा है।
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स 2027 में आयरलैंड के अडारे मैनर गोल्फ क्लब में यूएस राइडर कप टीम के कप्तान नहीं होंगे। प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (पीजीए ऑफ अमेरिका) ने इसकी पुष्टि की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


