Washington - Page 28
अमेरिका के वरिष्ठ लॉमेकर्स और नीति विशेषज्ञों ने कड़ी चेतावनी दी है कि तुर्की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था से लगातार दूर होता जा रहा है। अगले महीने अंकारा में होने वाले अहम नाटो शिखर सम्मेलन से पहले राजनीतिक दमन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के करीब है और उन्होंने ऐलान किया कि तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को 'किसी न किसी तरह' रोका जाएगा।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ब्रिटेन, डेनमार्क और कुवैत को लगभग 3 अरब डॉलर के संभावित विदेशी सैन्य सौदों को मंजूरी दे दी है। इनमें लंबी दूरी की मारक मिसाइलें, विमान सुरक्षा प्रणाली और ड्रोन-रोधी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे ईरान के चार हमलावर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इसके साथ ही, अमेरिका सेना ने ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर हमले किए हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वहां की स्थिति अच्छी दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति में ट्रंप प्रशासन के ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर तीखी बहस हुई। वित्त वर्ष 2027 के नेशनल डिफेंस ऑथराइजेशन एक्ट (एनडीएए) पर चर्चा के दौरान इस युद्ध की लागत, रणनीति और अमेरिका की वैश्विक प्राथमिकताओं पर इसके असर को लेकर गहरे मतभेद सामने आए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका को यूरोपीय सहयोगियों की सैन्य मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अहम समुद्री रास्ता फिर से खुलेगा और सुरक्षित रहेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कोयला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कोयला आधारित बिजलीघरों, कोयला खदानों और निर्यात से जुड़े ढांचे को सरकारी समर्थन देने का वादा किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अभी भी जारी है। चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, आखिर में जीत अमेरिका की ही होगी।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था को लेकर ट्रंप प्रशासन की नीतियों का बचाव किया। बढ़ती ईंधन और उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों को लेकर हो रही आलोचना के बीच उन्होंने लॉमेकर्स से कहा कि ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण बढ़ी महंगाई अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर कीमतें फिर कम हो जाएंगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


