Washington - Page 52
ईरान के साथ संघर्ष और पाकिस्तान में आयोजित बातचीत विफल होने के बाद पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में पोप पर तीखा पलटवार किया।
अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर बात नहीं बनी, जिसकी वजह से तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका 13 अप्रैल से ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले जहाजों पर पूरी तरह से समुद्री नाकाबंदी लागू करना शुरू करेगा।
भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ बातचीत से पीछे हटना सही था। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ब्लॉकेड प्लान' का समर्थन किया और चेतावनी दी कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं बचा है।
वाशिंगटन की हालिया सैन्य सफलता भविष्य में बड़ी रणनीतिक समस्या बन सकती है। अमेरिका के पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अभी संयम बरतने और बातचीत का रास्ता अपनाने की जरूरत है, क्योंकि फिलहाल एक नाजुक युद्धविराम बना हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वो ईरान को नहीं करने देंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के घंटों बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी। उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा।
नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस मिशन पर जाने वाले चारों अंतरिक्ष यात्री- रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन स्वस्थ हैं और इस सुरक्षित वापस लौटे हैं।
अमेरिकी मीडिया में दिए गए यूएस के खुफिया आकलन से पता चलता है कि चीन ईरान के संघर्ष में ज्यादा एक्टिव भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है।
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने टेक्सास में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक 'विकसित राष्ट्र' बनने की भारत की यात्रा शैक्षणिक और नीतिगत विमर्श पर आधारित है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


