Washington - Page 9
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (स्थानीय समय) को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत पॉलीसिलिकॉन से बने उत्पादों पर न्यूनतम आयात मूल्य और 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को लगभग 3.5 लाख हैती नागरिकों के लिए अस्थायी संरक्षित दर्जा (टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस-टीपीएस) समाप्त करने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद इन प्रवासियों पर निर्वासन का खतरा मंडराने लगा है, जबकि हैती इस समय गंभीर भूख, हिंसा और अस्थिरता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रखेगा, जब तक तेहरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत सफल होगी, इसको लेकर उनका भरोसा कम हुआ है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का समर्थन करने के आरोप में एक वैश्विक नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रशासन ने ईरान और अन्य देशों की उन कंपनियों को निशाना बनाया है, जिनके बारे में वाशिंगटन का कहना है कि वे प्रतिबंधित ईरानी एयरलाइन 'महान एयर' के संचालन को बनाए रखने में मदद करती हैं।
अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने प्रवर्तन अभियानों के बारे में नई जानकारी दी है। सेना का कहना है कि अमेरिकी बलों ने दर्जनों कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदल दिया है, साथ ही मध्य पूर्व में व्यापक निगरानी और नौसैनिक उपस्थिति बनाए रखी है।
जॉर्डन में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हुए एक कथित ईरानी मिसाइल हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका पूरी ताकत के साथ जवाब देगा।
अमेरिका ने ईरान की दो समुद्री सेवा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। वॉशिंगटन का आरोप है कि ये कंपनियां इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीस) के समर्थन से एक बीमा योजना चला रही थीं, जिसके जरिए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से पैसे वसूले जाते थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक गाड़ी की नीतियों को लेकर अपना हमला फिर से शुरू किया है। उन्होंने मिशिगन में ऑटोमोबाइल वर्कर्स से कहा कि कंज्यूमर्स को इलेक्ट्रिक और इंटरनल-कंबशन गाड़ियों में से चुनने की इजाजत होनी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका के हथियार भंडार को तेजी से दोबारा तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में यूक्रेन को बड़े पैमाने पर सैन्य मदद देने के कारण हथियारों के भंडार में कमी आई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी भविष्य के संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम सिएटल सेंटर में बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


