Yemen
-
यमन के हूती ग्रुप ने सऊदी अरब पर हमले का दावा किया है। हूती ने कहा कि उसने सऊदी अरब में तेल सुविधाओं, हवाई अड्डों और एक सैन्य ठिकाने पर छह मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
-
सऊदी अरब के लाल सागर के दक्षिणी हिस्से में हमले की शिकार हुई एक नौका में सवार 14 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
-
सऊदी लड़ाकू विमानों के हवाई हमलों में यमन के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सऊदी लड़ाकू विमानों रविवार को यमन के उत्तरी अल-जौफ प्रांत में टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।
-
हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने यमन के उत्तर-पूर्वी मारिब प्रांत में सऊदी अरब के एक हथियारबंद टोही ड्रोन को मार गिराया है।
-
यमन के हूती समूह ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन के पांच प्रांतों में 52 हवाई हमले किए हैं।
-
उत्तरी यमन के हूती नियंत्रण वाले अल-जौफ प्रांत में एक जेल पर हवाई हमला हुआ, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
-
यमन के पश्चिमी प्रांतों ताइज और होदेइदाह में सरकारी बलों और हूती समूह के बीच पिछले चार दिनों से चल रही भीषण झड़पों में कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई है।
-
यमन की ओर से बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। एक सैन्य अधिकारी की ओर से सिन्हुआ को बताया गया कि यमन के लड़ाकू विमानों ने होदेइदाह और ताइज के पश्चिमी प्रांतों में हूती-कब्जे वाले इलाकों पर हमले किए।
-
पश्चिमी यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज होने से पिछले दो दिनों में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार से शुरू हुई झड़पों में 40 सरकारी सैनिक और 50 हौती लड़ाके मारे गए हैं।
-
यमन के दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में गुरुवार को सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक सरकारी सैन्य अधिकारी ने दी।
Page 1 of 2
- 1
- 2
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.