हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारी के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 500 करोड़ रुपए: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून, 2 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भव्य रूप से कुंभ मेला हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। 

सीएम धामी सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व को मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के साथ देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से विकास कर रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुंभ मेला बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने तैयारी के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि मंजूरी दी है। राज्य प्रशासन, हमारा मेला प्रशासन, और जिला अधिकारी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड की भूमि पर पधार रहे हैं। मुझे पूर्ण उम्मीद है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अच्छा मेला आयोजित होगा।दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन को व्यवस्थित करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था करने समेत किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

धामी ने कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। होली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को जोड़ता है और एक-दूसरे के बीच प्यार और रिश्ते को मजबूत करता है। होली के इस शुभ अवसर पर हम राज्य के विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लेते हैं।

एक्स पोस्ट में धामी ने लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को धर्म की अधर्म और भक्ति की अहंकार पर विजय के पावन प्रतीक होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और बुराइयों का त्याग कर प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लें।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement