पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली, 3 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही वह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं।  

इस वैश्विक रैंकिंग में प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्षों से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 66 लाख (6.6 मिलियन) है, जो प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में महज एक-चौथाई ही है। 

यूट्यूब पर पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले भी कहीं अधिक व्यापक है। भारतीय प्रधानमंत्री के सब्सक्राइबर्स की संख्या ट्रंप से सात गुना से भी ज्यादा है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यापक जन-भागीदारी को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक मंच पर उनके बढ़ते प्रभाव और ऑनलाइन लोकप्रियता के पैमाने को भी प्रमाणित करती है।

भारत के भीतर भी यह अंतर उतना ही स्पष्ट है। सब्सक्राइबरों की संख्या के मामले में, पीएम मोदी के चैनल के पास राहुल गांधी के चैनल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक सब्सक्राइबर हैं।

उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों की तुलना में चार गुना से भी अधिक है।

30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ, पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल अब विश्व स्तर पर नेताओं के बीच सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड चैनल बन गया है, जो डिजिटल संचार क्षेत्र में उनके निरंतर प्रभाव को रेखांकित करता है।

यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर भी 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं।

2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बना दिया है।

प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है। वर्तमान में जाने-माने विश्व लीडर्स में पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोगुना से अधिक है।

दुनिया के पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement