अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- देश की सुरक्षा के

मुंबई, 8 मई । फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी की गिरफ्तारी जरूरी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में अशोक पंडित ने दावा किया है कि हाल की विधानसभा के चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी और उनके समर्थक एंटी-इंडिया स्लीपर सेल के सदस्यों के साथ मिलकर सक्रिय हैं, जिससे राज्य में अस्थिरता बढ़ रही है।

अशोक पंडित ने लिखा कि यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों की गतिविधियों पर सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों को सतर्क नजर रखनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनावी हार ने उनके अस्तित्व को गहरी चोट पहुंचाई है, इसलिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

पोस्ट में अशोक पंडित ने आगे आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सत्ता में रहते हुए कई अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने उन पर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा, हत्या, दुष्कर्म, नरसंहार और पलायन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

अशोक पंडित ने कहा कि उनकी आपराधिक सोच के कारण वे समाज के लिए खतरा बन गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को गंभीर मेडिकल मदद की जरूरत है। पंडित ने राज्य की स्थिति को ज्वालामुखी की संज्ञा देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल फिलहाल अशांत है। उन्होंने बॉर्डर के अंदर और बाहर के दुश्मनों के समर्थन का भी जिक्र किया।

देश के विभिन्न मुद्दों पर मुखर रहने वाले फिल्म निर्माता ने हाल ही में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ममता बनर्जी को सत्ता में रहते हुए किए गए अपराधों के लिए गिरफ्तार करके जेल में डाल देना चाहिए। उनकी आपराधिक सोच के कारण इंसानों के बीच उनकी मौजूदगी समाज के लिए खतरनाक है। उन्हें गंभीर मेडिकल मदद की भी जरूरत है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter