बीएल जॉब अपडेट: 28 पदों पर निकली भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 9 मार्च। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम और समूह बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड (बीएल) ने जूनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। 

बीएल ने जिन 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जूनियर ऑफिसर/ऑफिसर (वीजा), असिस्टेंट मैनेजर (रेल ऑपरेशंस), डिप्टी मैनेजर (मैन्युफैक्चरिंग), यूनिट हेड (डब्लू एंड हेड), जूनियर ऑफिसर (आईटी सपोर्ट), जूनियर ऑफिसर (सी सीएचए), जूनियर ऑफिसर/ऑफिसर (सेक्रेटेरियल), जूनियर ऑफिसर (ट्रैवल), ऑफिसर (वीजा), जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस एंड प्रोजेक्ट लॉजिस्टिक), और जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) के 1-1 पद, जूनियर ऑफिसर (सेल्स) और जूनियर ऑफिसर (ऑपरेशंस) के 2, ऑफिसर (सेल्स), असिस्टेंट मैनेजर (ट्रैवल) और असिस्टेंट मैनेजर (सेल्स) के 3-3 और ऑफिसर (ट्रैवल) के 4 पद शामिल हैं।

बीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदनवार एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की सोच रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स का अधिकतम आयु पदानुसार 27 से 32 सा निर्धारित की गई है, वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीएल की ओर जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा/ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 40,000 रुपए से 1,60,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement