पूरे सप्ताह आसमान में मंडराएंगे बादल, तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार

नई दिल्ली, 14 जुलाई । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों के लिए यह सप्ताह मौसम के लिहाज से राहत भरा साबित हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नए पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस समयावधि के लिए मौसम से जुड़ी कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है, यानी फिलहाल भारी वर्षा, लू, आंधी-तूफान या अन्य किसी भी गंभीर मौसमी गतिविधि की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस पूरे हफ्ते दिन का अधिकतम तापमान तकरीबन 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। बादलों की निरंतर आवाजाही के चलते तेज धूप का प्रभाव कुछ कम रहने के आसार हैं। इसके साथ ही, हल्की वर्षा और बीच-बीच में चलने वाली तेज हवाएं लोगों को उमस तथा बढ़ती गर्मी से राहत प्रदान कर सकती हैं।

14 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

15 जुलाई को भी मौसम लगभग समान रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

16 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन भी पार्टली क्लाउडी स्काई यानी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की बात कही है।

17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा।

19 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी प्रकार की गंभीर मौसमीय स्थिति की आशंका नहीं जताई है, जिससे आम जनजीवन सामान्य रहने की संभावना है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement