कॉकरोच जनता पार्टी: नाम की चर्चा से लेकर एक 1.80 करोड़ इंस्टाग्राम फ़ॉलोवर की कहानी

नई दिल्ली, 21 मई | 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक डिजिटल/व्यंग्यात्मक राजनीतिक मुहिम बन गई है, जिसने कुछ ही दिनों में लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन 'कॉकरोच जनता पार्टी' ख़ासी चर्चा में आयी जिसके बाद तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिलने लगा।

क्या है मामला?: ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह एक सोशल मीडिया आधारित व्यंग्य आंदोलन है, जो सिस्टम, बेरोजगारी और राजनीति पर कटाक्ष के रूप में सामने आया है।

इसकी शुरुआत एक ऑनलाइन अभियान के रूप में हुई, जिसके बाद यह इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया।

तेजी से बढ़ी लोकप्रियता: कुछ ही दिनों में इस पेज ने करोड़ों फॉलोअर्स हासिल कर लिए, इसने कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी पीछे छोड़ दिया, जानकारी प्राप्त होने पर अभी तक इंस्टाग्राम पर पार्टी के 1.8 करोड़ फ़ॉलोवर हो चुके हैं, यह भारत के सबसे तेजी से वायरल होने वाले डिजिटल आंदोलनों में शामिल हो गया है।

X (ट्विटर) अकाउंट पर कार्रवाई: रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आंदोलन से जुड़ा X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक या सस्पेंड कर दिया गया है।

उद्देश्य क्या बताया जा रहा है?: इस अभियान को चलाने वाले इसे युवाओं की आवाज, सिस्टम पर व्यंग्य और डिजिटल विरोध का एक नया तरीका बताते हैं।

विवाद भी बढ़ा: इस आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है, जिसमें इसके फॉलोअर्स और प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे नाम पारंपरिक राजनीति से अलग सोच और असंतोष को दर्शाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस पार्टी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इसे हास्य के रूप में ले रहे हैं, तो कुछ इसे सिस्टम पर कटाक्ष मान रहे हैं।

फिलहाल इस पार्टी की औपचारिक संरचना, नेतृत्व या राजनीतिक एजेंडा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement