पश्चिम बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली, 23 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा।

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक कुल मतदान लगभग 89.93 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिलावार आंकड़ों के अनुसार अलीपुरद्वार में लगभग 88.74, बांकुड़ा में 89.91, बीरभूम में 91.55, कूचबिहार में 92.07, दक्षिण दिनाजपुर में 93.12, दार्जिलिंग में 86.49, जलपाईगुड़ी में 91.20, झारग्राम में 90.53, कलिम्पोंग में 81.98 और मालदा में 89.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, मुर्शिदाबाद में 91.36, पश्चिम बर्धमान में 86.89, पश्चिम मेदिनीपुर में 90.70, पूर्व मेदिनीपुर में 88.55, पुरुलिया में 87.35 और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अगर तमिलनाडु की बात करें तो चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक राज्य में कुल मतदान प्रतिशत लगभग 82.24 दर्ज किया गया। जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, अरियालुर में लगभग 83.09, चेंगलपट्टू में 82.41, चेन्नई में 81.34, कोयंबटूर में 82.33, कडलूर में 81.91, धर्मपुरी में 87.28, डिंडीगुल में 86.35, इरोड में 87.59, कल्लाकुरिची में 84.22 और कांचीपुरम में 84.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इनके अलावा कन्याकुमारी में 73.44, करूर में 89.32, कृष्णागिरि में 82.40, मदुरै में 77.89, मयिलादुथुरै में 78.41, नागपट्टिनम में 83.15, नमक्कल में 87.63, पेरम्बलुर में 82.75 और पुडुकोट्टई में 81.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, रामनाथपुरम में 74.41, रानीपेट में 86.28, सलेम में 88.02, शिवगंगा में 74.44, तेनकासी में 79.28, तंजावुर में 78.07, नीलगिरी में 75.90, थेनी में 78.73, तिरुवल्लूर में 80.70 और तिरुवरुर में 80.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं थूथुकुडी में 77.56, तिरुचिरापल्ली में 82.76, तिरुनेलवेली में 75.10, तिरुपत्तूर में 85.28, तिरुपुर में 86.33, तिरुवन्नामलाई में 85.59, वेल्लोर में 85.06, विलुप्पुरम में 85.45 और विरुधुनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को है। वहीं, चुनाव के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement