पीएम मोदी के लिए बांग्ला में लिखी किताब, अनोखा तोहफा लेकर बारुईपुर सभा में पहुंची प्रशंसक

बारुईपुर, 24 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए बारुईपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में मोदी का यह दौरा चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम के अनुसार, पहले वे बारुईपुर में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की सभाओं को देखते हुए जनसभा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात की गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए पानी और चिकित्सा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

गर्मी के बावजूद लोगों में प्रधानमंत्री को सुनने का उत्साह कम नहीं दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग सभा स्थलों पर पहुंच रहे हैं। बारुईपुर में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है और लंबे समय से उनसे मिलने की इच्छा रखता था। उसने कहा कि वे लोग यहां प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आए हैं और इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे राज्य में बदलाव चाहते हैं और उनके अनुसार भाजपा सरकार ही विकास को गति दे सकती है। कुछ लोगों ने दावा किया कि पिछली सरकार के दौरान उन्हें सुरक्षा की कमी महसूस होती थी, जबकि इस बार चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। उनका मानना है कि राज्य में स्थिरता और विकास के लिए नई सरकार की जरूरत है।

बारुईपुर में ही एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का भाषण अक्सर सुनते है, जिससे उनको काफी कुछ सीखने को मिलता है।

एक स्थानीय व्यक्ति, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक किताब लिखी है, कहते हैं, "यह कोई डायरी नहीं है, यह एक किताब है। यह उन्हीं पर लिखी गई है। उन्होंने जो बदलाव किए, जो अच्छे काम किए, और जो चीज़ें हम उनसे उम्मीद करते हैं। यह सब इस किताब में लिखा है। लेकिन यह बंगाली भाषा में है। हो सकता है कि वे इसे पढ़ न पाएँ। लेकिन ज़रूर कोई ऐसा होगा जो उन्हें यह पढ़कर सुनाएगा।"

उन्होंने कहा कि इससे पहले जितनी भी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र पश्चिम बंगाल आए हैं, उतनी बार हम उनको सुनने के लिए आए थे और आगे भी आते रहेंगे। इस बार हम लोगों को उम्मीद है कि पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement