केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति

नई दिल्‍ली, 24 अगस्‍त । केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। सम्मेलन के उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आसूचना ब्यूरो (आईबी) के उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

यह सम्मेलन हाइब्रिड फॉर्मेट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से लगभग 850 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) तथा सीपीओ के प्रमुखों ने दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों, कटिंग-एज स्तर के युवा पुलिस अधिकारी और विशेष क्षेत्र के डोमेन विशेषज्ञ ने संबंधित राज्यों की राजधानियों से वर्चुअल तरीके से इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सम्मेलन के पहले दिन, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी अहम चुनौतियों पर चर्चा हुई। इनमें आतंकवाद से निपटने के तरीके, मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) के जरिए इंटेलिजेंस का एकीकरण, विश्लेषण और उसे लागू करना, नशीले पदार्थों पर नियंत्रण के लिए विजन डॉक्यूमेंट, अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें वापस भेजना, और साइबर-क्राइम व पाकिस्तान की प्रॉक्सी वॉर से निपटने के लिए पॉलिसी फ़्रेमवर्क जैसे मुद्दे शामिल थे।

आतंकवाद और कट्टरपंथ से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमएचए की 'प्रहार' योजना को लागू करने के लिए ट्रेनिंग, भगोड़ों को वापस लाकर उनके खिलाफ ट्रायल में तेजी लाने और 'ट्रायल इन एब्सेंशिया' के प्रावधानों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। गृह मंत्री ने यूएपीए मामलों की जांच में एक व्यापक और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की बात भी कही।

केंद्रीय गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) बनाने के लिए एमएसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी का एआई-आधारित विश्लेषण किया जाए। उन्होंने प्रतिभागियों को अवैध प्रवासियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' अपनाने और घुसपैठ की समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एजेंसियों को घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

सम्मेलन के दूसरे दिन सब-एरियल सिस्टम (हवा से हमले की प्रणालियों) से जुड़े खतरों और उनसे निपटने के उपायों, ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) को सुरक्षित करने, इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके असर और बायो-सिक्योरिटी फ्रेमवर्क की ज़रूरत पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के तहत, एनएसएससी का आयोजन 2021 से हर साल हाइब्रिड फॉर्मेट में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम करने वाले कटिंग-एज स्तर के अधिकारियों के व्यापक अनुभव और विषय-विशेषज्ञों के सहयोग से राष्ट्रीय सुरक्षा की बड़ी चुनौतियों का समाधान खोजना है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter