राष्ट्रीय - पेज 104
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह के लिए भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव रवि कोटा ने शुक्रवार को राज्य के चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि नुकसान का आकलन, आर्थिक सहायता और आजीविका बहाल करने का काम समय पर पूरा किया जाए।
कांग्रेस सांसदों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्री संसद में आकर जवाब देने से बच रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के जेन जी को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार और संघ पर निशाना साधा है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुए 20 जुलाई को सीजेपी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा में कथित हेराफेरी, एफसीआरए बिल सहित कई मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है।।
राज्यसभा में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और उनके बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री से सदन में आकर बयान देने की मांग की।
बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 24 वर्षीय बिहार के एक युवक ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि घरेलू झगड़ों के बाद उसने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार होकर अपने गृह राज्य बिहार चला गया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-अमेरिका काउंटर नारकोटिक्स वर्किंग ग्रुप (सीएनडब्ल्यूजी) के 'प्रथम पिलर' वर्किंग ग्रुप की बैठक की। इस बैठक में भारत और अमेरिका की कई एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
केरल में शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सात जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए तेज हवाओं व समुद्र में खराब हालात को लेकर आगाह किया है।
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय की शांत वादियों में बसा चमोली जिला अपनी अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसी जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित 'श्री गोपीनाथ मंदिर' भगवान शिव को समर्पित एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन और जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं, बल्कि उसे केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


