राष्ट्रीय - पेज 107
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के पास नाग्गर क्षेत्र की रुम्सू पंचायत में बसा शरण गांव अब अपनी हथकरघा कला के लिए जाना जाता है। साल 2020 में वस्त्र मंत्रालय ने इसे 'हथकरघा गांव' घोषित किया था।
राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी है।।
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जहां उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद को दफनाया गया था।
सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशभर के नेताओं ने श्रद्धा के साथ शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु साहिब की करुणा, सेवा और विनम्रता को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
झारखंड में छात्र संगठन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करते हुए शुक्रवार को राज्य विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कहा कि यह सेक्टर ग्रामीण सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने बुनकरों और कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण को प्रणाम किया है और कहा कि सरकार हथकरघा क्षेत्र का समर्थन करती रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह संसद के आगामी सत्र से पहले एनडीए के नए लोकसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात करेंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले देशवासियों से भारतीय हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम उत्पादों के साथ वीडियो साझा करने, विशेषकर जीआरडब्ल्यूएम वीडियो बनाने और भारतीय बुनकरों के हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का आग्रह किया।
भारतीय वायुसेना को तेजस मार्क 1ए की डिलीवरी पहले से ही लेट है, अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट एयरफोर्स को डिलीवर नहीं हो सका है, लेकिन इस देरी के बावजूद भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तेजस मार्क 1ए जब आएंगे, तब आएंगे, लेकिन उन्हें उड़ाने वाले पायलट अभी से तैयार हैं।
एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनटीपीसी लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न 135 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


