राष्ट्रीय - पेज 150
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका से मुलाकात की। दो घंटे चली बैठक के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि हर विषय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है।
नीट पेपर लीक समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को पेपर लीक के मामलों में सजा को और सख्त बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है।
जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अगले आदेश तक नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।
संसद के मानसून सत्र का प्रथम सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। पूरे सप्ताह एक भी दिन राज्यसभा व लोकसभा में न तो प्रश्नकाल चल सका और न ही शून्यकाल की कोई कार्यवाही हुई।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद यह कदम उठाया है।
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वे लगातार सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील कर रहे थे, क्योंकि उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। हालांकि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग करते हुए याचिकाकर्ता के वकील ने मुख्य न्यायाधीश से इसे तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एम/एस संतोष ओवरसीज लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।
सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे छात्रों के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसे का प्रतीक बताया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सरकार परीक्षा सुधार, प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हर साल दुनिया भर में करीब तीन लाख लोग डूबने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या बच्चों की होती है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


