राष्ट्रीय
भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और निवेशकों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा भरोसेमंद निवेश माहौल तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर कहा कि 'सुरंगजीवियों' को आखिरकार बाहर आना पड़ा है और आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने तथा जनाक्रोश से बचने के लिए दूसरों को आगे किया जा रहा है।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या के संत समाज ने खुलकर उनके समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। संतों ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 7 जुलाई तक बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कई इलाकों में सप्ताहांत के दौरान 200 मिमी से 250 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई।।
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर पहुंचकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना का भी शुभारंभ किया।
अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के साथ-साथ अमेरिकी सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं दीं।
अगले साल प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने पहले दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे।
आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार के साथ थाना कासना, दनकौर और रबूपुरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एविएशन, शहरी ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


