राष्ट्रीय - पेज 179
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (एफ-38) भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होने जा रहा है। इसके साथ ही नौसेना की ताकत में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ेगा।
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहल पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।
बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं।
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार कमजोर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से काफी राहत मिली है।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता में 'भारत केसरी' श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो साल के आधिकारिक समारोह के हिस्से के रूप में एक विशेष स्मारक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती और रूट मार्च को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने दिवंगत नेता राम विलास पासवान की 80वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए भारत रत्न देने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान का जिक्र किया, जबकि पार्टी नेताओं ने आगामी चुनाव और संगठन के विस्तार को लेकर भी अपनी रणनीति साझा की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


