राष्ट्रीय - पेज 198
टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से अमृतसर जा रही उसकी एक उड़ान सोमवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान 'गो-अराउंड' प्रक्रिया अपनाते समय कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई।।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, नीट यूजी पेपर लीक केस में आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 8 जुलाई तक बढ़ा दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत के आम को मेहमाननवाजी, दोस्ती और समृद्ध कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए 82 देशों के राजनयिकों को भारतीय आमों के विशेष उपहार बॉक्स भेंट किए। यह भारत की कृषि विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दुनिया तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने की एक अनोखी पहल है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (आरईएल) और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ जांच के तहत बेंगलुरु और मुंबई स्थित कंपनी के 9 परिसरों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इसकी जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।
हॉकी इंडिया ने अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भरत तिवारी कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में बिहार सरकार द्वारा न्यायिक जांच के आदेश पर सवाल उठाते हुए इसे 'जनाक्रोश को ठंडा करने की कवायद' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
अभिनेता दुलकर सलमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इसे अपने जीवन का एक बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें वह, अपने पिता ममूटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और लू से राहत मिली हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव, बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और कहीं-कहीं हल्की बारिश के कारण तापमान नियंत्रित बना हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले को सुलझाते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। युवक को कई बार चाकू मारा गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी सिनेमा की मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने अपने लंबे स्वास्थ्य संघर्ष और रिकवरी के सफर को लेकर भावुक बातें शेयर कीं। देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक संदेश लिखा, जिसमें पिछले दो वर्षों के कठिन दौर और प्रशंसकों के प्यार व समर्थन का जिक्र किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


