राष्ट्रीय - पेज 259
-
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में एक लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायतकर्ता फैजल अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया है।।
-
गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आए फायर विभाग के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
-
मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव और बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के एक दिन बाद, भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की चार बार विधायक रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के भीतर आत्म-मंथन करने की बात कही है।।
-
इस बैठक का मकसद मॉनसून सत्र के बचे हुए 10 दिनों के लिए सत्ताधारी गठबंधन की सदन की रणनीति तय करना है।।
-
सावन के पावन महीने में देशभर के शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, मंगलवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।
-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए जिलेवार 'नाउकास्ट' (तत्काल मौसम) चेतावनी जारी की है। इसमें लोगों को अगले दो से तीन घंटों के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने, भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में आगाह किया गया है।
-
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने सोमवार को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक फेसबुक पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाए जाने पर गंभीर चिंता जताई। समिति ने इसे वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कामकाज और जवाबदेही पर महत्वपूर्ण सवाल उठाने वाला मामला बताया।
-
नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से पेश अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अदालत की कार्यवाही और मामले में हुई चर्चा की जानकारी दी।
-
उत्तर प्रदेश में डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक एवीजीसी एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी) पार्क विकसित करने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.