राष्ट्रीय
एयर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने कहा कि पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने, मध्य पूर्व में संकट और डॉलर की मजबूती के चलते कंपनी के अगले सीईओ के सामने कई चुनौतियां होंगी।।
पृथ्वी के वायुमंडल में एक शानदार और रहस्यमयी चमक लगातार दिखती रहती है, जिसे वैज्ञानिक ‘एयरग्लो’ कहते हैं। हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई एक तस्वीर में पृथ्वी नारंगी रोशनी में नहाई हुई दिख रही है।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटें नेताओं के पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं।
दिल्ली सरकार ने बकरीद को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर वीडियो जारी कर इन निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि किसी भी तरह के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े कथित जमीन धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। शुक्रवार सुबह ईडी के सात जांच अधिकारियों की एक टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कोलकाता के रॉयड स्ट्रीट पर स्थित होटल पर छापा मारा।
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने शुक्रवार को मदरसो में वंदे मातरम् की अनिवार्यता की बात दोहराई। उन्होंने साफ किया कि जहां पर सरकारी पैसे लगेंगे, वहां पर सरकारी नियम भी लागू होंगे।
गुवाहाटी हाईकोर्ट में शुक्रवार को श्यामकानू महंता की जमानत याचिका पर सुनवाई होने वाली है। वह असमिया संगीत जगत के दिग्गज जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू की स्थिति से दिल्लीवासी लगातार प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए लू की चेतावनी जारी की है।
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को आईपैक मामले में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा। ईडी की मांग है कि ममता बनर्जी, तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक डिजिटल/व्यंग्यात्मक राजनीतिक मुहिम बन गई है, जिसने कुछ ही दिनों में लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

