राष्ट्रीय - पेज 301
-
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर रविवार शाम मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को जरूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है और उनके स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पैरामीटर फिलहाल स्थिर हैं।
-
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को नीट-यूजी 2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
-
दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल मेदांता स्थानांतरित किए जाने की मांग पर फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में वांगचुक का इलाज सरकारी अस्पताल सफदरजंग में ही जारी रहेगा।
-
दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू के नेतृत्व में डीडीए ने कुछ ही दिनों में 6.62 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि चल रहे मेगा वृक्षारोपण अभियान के तहत डीडीए ने 23 लाख पौधों के लक्ष्य का लगभग 30 प्रतिशत हासिल कर लिया है।
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 1109 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एम/एस गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ दर्ज मामले में की गई।
-
बिहार के जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था के क्षेत्र में रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो (रिवर लिंक) परियोजना का उद्घाटन किया।
-
जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी के कारण बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। तीर्थयात्रियों से कहा गया है कि वे अगले आदेश तक बालटाल बेस कैंप और आस-पास के लंगरों में ही रुकें।
-
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरगंज अस्पताल ने रविवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया था।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जम्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की।
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.