राष्ट्रीय - पेज 380
-
रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
-
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे की कथित करोड़ों रुपये गायब होने के आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर निशाना साधा है।।
-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी की अग्रिम सूचना स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर यह देख सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र देश के किस शहर में निर्धारित किया गया है।
-
बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर की फायर सेफ्टी की जांच के दौरान कई कमियां पाई गई हैं।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मालवीय नगर होटल आग मामले में गिरफ्तार किए गए कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा।
-
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने कई तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) और प्रतिबंधित सामग्रियों का एक बड़ा जखीरा बरामद कर निष्क्रिय कर दिया है।
-
कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन को नाबालिग से छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही राज्य में सरकार बदलने के बाद से कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कुल आठ तृणमूल कांग्रेस काउंसलर अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
-
तकनीकी शिक्षा को उभरते औद्योगिक रुझानों के अनुरूप बनाने के लिए गुजरात सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग ने राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कई ‘न्यू एज’ पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।।
-
मालवीय नगर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए रेस्टोरेंट के कुक केशव नेगी के समर्थन में उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता आवाज उठा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है।
-
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास रविवार सुबह एक 'स्कैनिंग रूम' में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.