राष्ट्रीय - पेज 414
-
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबांगशु पांड 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित किए गए, जबकि टीएमसी ने अपनी जमानत जब्त करा ली।
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को हर्ष विहार के उन 36 परिवारों से मुलाकात की, जो लंबे समय से बिजली के कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता ने बिजली विभाग को निर्देश जारी कर तत्काल बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
-
दिल्ली सरकार यमुना नदी के पुनर्जीवन और नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट और जलापूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
-
ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की ओर से शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार से बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक उद्देश्य, रक्षा बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए क्लब को 5 जून 2026 तक सफदरजंग रोड स्थित अपना परिसर खाली करने का आदेश दिया है।
-
ट्विशा शर्मा मौत मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एम्स भोपाल में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय फोरेंसिक टीम की ओर से शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
-
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) रविवार को पूरे देश में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (सीएसई प्रीलिम्स) आयोजित कर रहा है।।
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए रविवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है।।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित होने वाले एक भव्य 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' (आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
-
बिहार में इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस ऑनलाइन अभियान पर तीखा हमला बोला है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.