राष्ट्रीय - पेज 489
-
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वह अपने केस की आगे की सुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनकी अंतरात्मा उन्हें इस मामले में भाग लेने की अनुमति नहीं देती।
-
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राज्य-प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता पर सीधा हमला है और इसे किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
-
गृहमंत्री अमित शाह ने भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मंगलवार को तुर्की से ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में ड्रग माफिया और नार्को सिंडिकेट के खिलाफ सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति लगातार जारी है और इस दिशा में एजेंसियां मजबूती से काम कर रही हैं।
-
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने इस बातचीत को बेहतरीन और सार्थक बताया।
-
नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात में 'हिट-एंड-रन' का एक मामला सामने आया, जिसमें 20 साल के युवक और 14 साल के किशोर की मौत हो गई।।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए नॉर्थ ईस्ट और सिक्किम को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम और पूरा पूर्वोत्तर केवल देश का हिस्सा नहीं, बल्कि 'भारत की अष्टलक्ष्मी' है, जो देश की समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है।
-
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के इतर आयोजित की गई।
-
उत्तर प्रदेश और देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब संचालन के एक और महत्वपूर्ण चरण को पार कर चुका है।
-
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के चलते अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।
-
पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि भाटपारा में पिछले कुछ समय से हिंसा का माहौल बना हुआ है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.