राष्ट्रीय - पेज 91
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि वे गुरुवार को सदन में विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है।
लोकसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन को लेकर विपक्ष लगातार सदन में चर्चा की मांग पर अड़ा है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें वे किसी भी परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करेंगे जिससे संसद में राज्य का सापेक्ष प्रतिनिधित्व कम हो सकता है और केंद्र से लोकसभा की सीटों की संख्या 543 बनाए रखने का आग्रह करेंगे।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी 'आत्मकथा' भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी।
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा' का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में देर रात मेगा सुरक्षा अभियान चलाया।
महान भौतिक विज्ञानी, उद्योगपति, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की नींव रखने और देश में परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई भाजपा नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है।।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वे आज के राष्ट्र-निर्माता हैं।
संसद पुस्तकालय भवन में मानसून सत्र के आखिरी दिनों से पहले मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक 'मंगल मिलन' बैठक देशभक्ति के माहौल में शुरू हुई। इस दौरान सांसदों ने तिरंगा लहराया और 'वंदे मातरम' व 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


