राजनीति - पेज 131
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला पार्टी कार्यालय को गिराने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। शनिवार दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई दूसरे दिन भी प्रशासन की निगरानी में चलती रही।
-
संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बैठक में पार्टी के कथित बागी सांसदों को आमंत्रित किए जाने के विरोध में विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया।
-
डीएमके ने कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के विरोध को तेज करते हुए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में स्थगन प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं, जिसमें संसद में इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की गई है।
-
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है। खड़गे ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था, भक्ति और भरोसे के साथ अपनी मेहनत की कमाई दान की थी, इस चोरी से वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
-
20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय को औपचारिक मंजूरी दे दी है।
-
बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा (85) का शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में गंभीर दिक्कतों के कारण अस्पताल में इलाज करा रही थीं।
-
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने केवल संवाद की मांग की थी, लेकिन उनकी अपील को कई सप्ताह तक नजरअंदाज किया गया।
-
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तृणमूल कांग्रेस के फ्रीज किए गए तीन बैंक खातों में से एक से 164 करोड़ रुपए के फर्जी लेन-देन की जांच कर रहा है।।
-
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत रॉय ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से अस्पताल ले जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक अपने मुद्दों को लेकर बहादुरी से संघर्ष कर रहे थे।
-
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), पेपर लीक, गठबंधन की राजनीति और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के मामले को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार 20 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन और जन आक्रोश से घबराई हुई है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.