राजनीति - पेज 139
-
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग लड़की के कथित रेप और मर्डर मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा निकाले गए कैंडल लाइट मार्च पर राज्य सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने तीखा हमला बोलते हुए इसे राजनीतिक "ड्रामा" करार दिया।
-
कारगिल युद्ध के अमर नायक और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
-
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस मंगलवार से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
-
महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश से हुई 12 लोगों की मौत पर शिवसेना विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीलम गोर्हे ने दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा देने की मांग की।
-
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को अस्पताल के बिस्तर से ही राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आईवी (सलाइन) सपोर्ट पर होने के बावजूद मुंबई, कोंकण और रायगढ़ में लगातार भारी बारिश से हुए बड़े नुकसान का आकलन करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक हाई-लेवल मीटिंग की।
-
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने के प्रस्ताव समेत 28 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से एक मदरसा शिक्षा से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
-
मुंबई और आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक बयान के बाद सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। खराब मौसम की वजह से कई जगहों पर बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को बंद करना पड़ा है।
-
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
-
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को ओडिशा के लिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। 30 मई से 28 जून के बीच घर-घर जाकर किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के बाद वोटर लिस्ट से 20 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं।
-
समाजवादी पार्टी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी मंदिर या राज्य का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा राष्ट्रीय मुद्दा है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.