राजनीति - पेज 19
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राज्य के दो जिलों का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, जहां वे बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे।
ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक के साथ एक संवाद कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ताकत से रूबरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस काम में पहले लगभग तीन महीने लगते थे, एआई वह काम अब कुछ ही मिनटों में कर सकता है।
बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर गुरुवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। पिछले साल फरवरी में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मांग की है कि राज्य सरकार कर्नाटक रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड (केआरआईडीएल) में 7 प्रतिशत कमीशन रैकेट में शामिल दो मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच सीबीआई को सौंपे।।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड मुस्लिम समुदाय के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के नियमों के अनुसार एक नया निकाहनामा तैयार कर रहा है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा है कि इसका मकसद मुस्लिम समुदाय को उन मुश्किलों और अपराधों से बचाना है जिनका सामना उन्हें करना पड़ सकता है।
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधा। सहारनपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के नेता आसिम वकार ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वकार ने ओवैसी को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को हराने की कोशिश करनी चाहिए और जो भाजपा को हरा रहा है, उसे नहीं हराना चाहिए।
दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने बुधवार को निवेशकों को बढ़ती ग्लोबल बॉन्ड यील्ड को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ता सरकारी कर्ज और राजकोषीय घाटे के चलते केंद्रीय बैंक को अपनी बैलेंट शीट को बढ़ना (अधिक मात्रा में नोट छपाना) पड़ सकता है। इससे महंगाई में इजाफा होगा और छोटी अवधि में अधिक ब्याज दरों का सामना करना पड़ सकता है।
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह में हरियाणा ने देशभर में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 24,662 करोड़ पहुंच गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 16 प्रतिशत रही।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


