राजनीति - पेज 33
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को अपने राज्य, कर्नाटक और तमिलनाडु को जोड़ने वाले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा।।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार के 11 लाख 18 हजार 937 गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति की घोषणा की। इन आवासों के निर्माण के लिए 13,427 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
झारखंड में जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के जरिए की गई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।।
तेलंगाना विधानसभा में उपनेता टी. हरीश राव ने गुरुवार को राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को उनके पद से हटाने की मांग की है। दरअसल, उनके ऊपर पैसे की वसूली और मनमाने तरीके से तेलंगाना में सेक्शन 22 ए के तहत निजी क्षेत्रों की संपत्तियों को जब्त करने का आरोप लगा है।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। किताब में उनके जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र होगा।
'वंदे मातरम' के गायन को लेकर कांग्रेस के हालिया फैसले पर सत्तापक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक की घटिया राजनीति कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य कई नेताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।।
नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एक बार फिर रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए 'मराठी अनिवार्य' करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि किसी गरीब कामगार की रोजी-रोटी सिर्फ इसलिए छीन लेना या उसे परेशान करना क्योंकि उसे स्थानीय भाषा पूरी तरह नहीं आती, मुंबई की मूल भावना के खिलाफ है।
तमिलनाडु सरकार की सामाजिक न्याय पहल के तहत, ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने सार्वजनिक जगहों से जातिसूचक संदर्भों की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए पूरे शहर में सड़कों के नाम-बोर्ड की गिनती शुरू की है।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


