राजनीति - पेज 39
15 अगस्त, शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश जश्न मना रहा है। भारत को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हो गए हैं।
भारत शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन जितना खास है, उतना ही चर्चा में उनका पहनावा भी रहता है।
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को कई राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर की गई कथित टिप्पणी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी।
आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर राऊज एवेन्यू कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। अदालत अब 27 अगस्त को इस मामले में फैसला सुनाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही को रद्द किया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने शुक्रवार को यह फैसला दिया।
केंद्र सरकार की विदेश नीति का मजाक उड़ाने और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाकी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है।
संसद के मानसून सत्र में लगातार बने गतिरोध को लेकर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष और खासकर कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के निर्देश पर विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा था।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धिकरण किए जाने की घटना को अति-निंदनीय और चिंतनीय बताया है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि गुवाहाटी में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास पुलिस द्वारा एक ट्रक को रोके जाने के बाद लगभग 39.4 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पूरा देश उन सभी लोगों को याद कर रहा है, जिन्हें विभाजन के समय अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस दिन अमानवीय पीड़ा सहने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


