राजनीति - पेज 71
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोनम वांगचुक के जारी विरोध-प्रदर्शन की अनदेखी करने को लेकर सरकार को बेहद असंवेदनशील बताया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में कहा कि कांग्रेस व सपा के मुंह से आस्था की बात हास्यास्पद लगती है। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के रेलवे बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित सात रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
'वंदे मातरम' के अपमान पर सजा का प्रावधान करने वाले प्रस्तावित विधेयक पर सुन्नी उलेमा काउंसिल और कुल हिंद जमीयत-उल-अवाम के पदाधिकारियों ने तल्ख टिप्पणी की। सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी शालिस ने इस प्रस्ताव की आलोचना करते हुए सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना समेत 4,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर ही नहीं है, यह भारत के लिए विकास का एक मॉडल रहा है।
बिहार के नवादा निवासी आयुष भालोटिया ने नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारत रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। जंतर-मंतर पर आयोजित 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन के मंच से उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को सुधारने की जरूरत है, क्योंकि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) ने पार्टी कार्यक्रमों के दौरान नेताओं के दूध और जलाभिषेक पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही नेताओं को जेसीबी, बुलडोजर या अन्य भारी मशीनों की मदद से विशाल मालाएं पहनाने की प्रथा पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राजस्थान खान विभाग ने फरार पेपर लीक के आरोपी सुरेश ढाका से जुड़े एक रेत खनन पट्टे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निरीक्षण में कथित तौर पर कई उल्लंघन पाए गए हैं, जिनमें अवैध खुदाई, सीमा चिह्नों का न होना और हजारों टन रेत का अनाधिकृत खनन शामिल है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


