राजनीति - पेज 98
-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
-
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उनके सांसद राजीव राय पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पानी की टंकी से जुड़े एक घटनाक्रम को लेकर सांसद पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया।
-
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने हाल ही में उद्घाटित बैराबी–सैरांग रेलवे लाइन, इसके प्रस्तावित विस्तार को जोरिनपुई तक और कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को ऐसे संभावित गेम-चेंजर बताया है। यह योजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक संभावनाओं को पूरी तरह बदल सकते हैं।
-
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है।
-
नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।।
-
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।।
-
कांग्रेस ने रविवार को अपनी मेघालय यूनिट के संगठन में बड़े बदलावों का ऐलान किया। पार्टी संगठन को मजबूत करने की चल रही प्रक्रिया के तहत, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और तुरंत प्रभाव से अहम कमेटियां बनाई गईं।
-
तमिलनाडु विधानसभा द्वारा नीट के खिलाफ पारित किए गए नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को पूरी तरह खत्म किए बिना वंचित और कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों की रक्षा नहीं की जा सकती।
-
पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले मरीज का रजिस्ट्रेशन रविवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया। बांकरा जिले के कोतुलपुर स्थित मेडिकेयर जनरल अस्पताल में योजना के तहत पहली मरीज पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हुई।
-
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने वंदे मातरम पर सोनिया गांधी के रुख पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि कांग्रेस इसके पूरे गायन का विरोध करती है। इससे साथ ही मौलाना ने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीतिक का आरोप भी लगाया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.