आईपीएल 2026: पंजाब पहले नंबर पर, मुंबई टॉप-4 से बाहर, सीएसके-पीबीकेएस मैच के बाद देखें अंकतालिका का हाल

नई दिल्ली, 4 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) का सातवां मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच शुक्रवार को खेला गया। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब की सीजन के दूसरे मैच में यह दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। 

आइए देखते हैं कि अंकतालिका में अन्य 9 टीमें किस स्थान पर हैं। 

पंजाब किंग्स 2 मैच में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 मैच में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 1 मैच में 1 जीत के साथ पांचवें, सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैच में 1 जीत के साथ छठे नंबर पर है। 

गुजरात टाइटंस और एलएसजी क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों ने 1-1 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में हार का सामना करने के बाद क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं। 

अंकतालिका में टीमों का क्रम जीत हार के अलावा नेट रन रेट के आधार पर निर्धारित है। 

सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45 और सरफराज खान के 32 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे। 

पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। 

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement