आईपीएल 2026: एलएसजी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, एसआरएच के बल्लेबाजों को रोकना पंत एंड कंपनी के लिए चुनौती

हैदराबाद, 5 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 10वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जा रहा है। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा, "हम पहले बॉलिंग करना चाह रहे हैं। विकेट अच्छा है, लेकिन साथ ही, आप जानते हैं, एसआरएच की ताकत बल्लेबाजी है। तो, उन्हें पहले बैटिंग करने देते हैं। हम दूसरी पारी में उन पर दबाव डाल सकते हैं। हम हर साल यहां आते रहते हैं। यह कोई नई चुनौती नहीं है। लेकिन साथ ही, यह एक ऐसी टीम है जो आपको अच्छी तरह से चोट पहुंचा सकती है। हालांकि, जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा वह जीतेगा। विकेट अच्छा लग रहा है। पावरप्ले के बाद, मुझे लगता है कि यह विकेट में उतना ही चिपक सकता है। बॉल पुरानी होती जाएगी और रन बनाना मुश्किल होता जाएगा। टीम में एक बदलाव है। मणिमारन सिद्धार्थ को एनरिक नॉर्किया की जगह मौका दिया गया है।"

एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "यहां आकर बहुत खुश हूं। अपने घर में सपोर्ट मिलना हमेशा अच्छा होता है। बस दो बदलाव हुए हैं। लिविंगस्टोन आए हैं और हर्षल पटेल आए हैं। हर्षल पटेल ने जब भी यहां गेंदबाजी की है, अच्छा किया है। और लिवी, बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अपनी ऑफ-स्पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी20 प्लान को लागू करना जरूरी है। आपको एक अच्छे माइंडस्पेस में रहना होगा, शांत रहना होगा और जितना हो सके उतने रन बचाने की कोशिश करनी होगी। हमारे लिए ये दो अंक हासिल करना वाकई जरूरी है। हमें शांत रहने और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना होगा। यही प्लान है। हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं।"

एसआरएच की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट। 

एलएसजी की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव। 

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement