टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8: इंग्लैंड-श्रीलंका मैच पर भारी बारिश का खतरा, आंधी-तूफान का भी है अलर्ट

कैंडी, 22 फरवरी। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत के साथ फैंस फील्ड पर ज्यादा रोमांच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बारिश फैंस की उम्मीदों के लिए विलेन बनकर सामने आई है। शनिवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सुपर-8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। कैंडी में रविवार को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी भारी बारिश का खतरा है। 

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में 3 बजे से मुकाबला खेला जाना है। मौसम विभाग के मुताबिक पल्लेकेले में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच की तरह इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के रद्द होने की संभावना भी है। बारिश की वजह से अगर मैच हुआ भी तो ओवर कम किए जा सकते हैं। 

पल्‍लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप बी के ग्रुप स्टेज का भी एक मैच बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा था। 

पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मैच की शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आसान होती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों को मदद करने लगती है। पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 के आसपास रहता है, हालांकि हाल के मैचों में कई बार 200 से भी ज्यादा रन बने हैं। 

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 17 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 13 इंग्लैंड और 4 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। 

इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका की टीम: कुसाल मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, कुसल परेरा, पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), चरिथ असलांका, दुशान हेमंथा, जनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, महेश थीकशाना, दुनिथ वेल्लालेज।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement