आईपीएल 2026: रोहतक-मथुरा समेत 15 शहरों में बनेंगे फैन पार्क, BCCI ने जारी की लिस्ट

मुंबई, 23 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले तीन हफ्तों के आईपीएल फैन पार्क के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। 

स्टेडियम तक न पहुंच पाने वाले फैंस के लिए बीसीसीआई पिछले कुछ वर्षों से से फैन पार्क की व्यवस्था कर रहा है। पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के 15 शहरों में फैन पार्क बनाए जाएंगे। इसकी मदद से सभी फैंस एक जगह एकत्रित होकर आईपीएल के लाइव मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे। हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग और म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह जैसी कई दिलचस्प ऑन-साइट एक्टिविटीज और वर्चुअल बैटिंग, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ जैसे संवादात्मक फैन एक्सपीरियंस मिलेंगे।

आईपीएल फैन पार्क का आयोजन साल 2015 से किया जा रहा है और हर साल इसकी पहुंच को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसी व्यवस्था देने की कोशिश की जाती है। फैन पार्क में काफी भारी तादाद में फैंस पहुंचते हैं और लाइव स्क्रीनिंग पर मैच का लुत्फ उठाते हैं। आईपीएल 2026 के बचे हुए मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद आईपीएल फैन पार्क के अगले फेज का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

पहले तीन हफ्तों के लिए फैन पार्क

पहला हफ्ता: 28 और 29 मार्च, 2026

दूसरा हफ्ता: 4 और 5 अप्रैल, 2026

तीसरा हफ्ता: 11 और 12 अप्रैल, 2026

हर वीकेंड में नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट जोन में पांच फैन पार्क होंगे, ताकि बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय कवरेज और ज्यादा फैंस की भागीदारी पक्की हो सके।

पहला हफ्ता: 28 और 29 मार्च 2026

रोहतक, हरियाणा—छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड

भोपाल, मध्य प्रदेश—गवर्नमेंट एमवीएस कॉलेज ग्राउंड

नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड

तुमकुरु, कर्नाटक – गवर्नमेंट जूनियर कॉलेज फील्ड

कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल—डीएल रॉय स्टेडियम

दूसरा हफ्ता: 4 और 5 अप्रैल 2026

मथुरा, उत्तर प्रदेश – अमरनाथ विद्या आश्रम

जोधपुर, राजस्थान – बरकतुल्लाह खान स्टेडियम

निजामाबाद, तेलंगाना – विमेंस एजुकेशनल सोसायटी ग्राउंड्स

मैसूर, कर्नाटक – एसबीआरआर महाजना फर्स्ट ग्रेड कॉलेज

भुवनेश्वर, ओडिशा—केआईटीएस यूनिवर्सिटी स्टेडियम

तीसरा हफ्ता: 11 और 12 अप्रैल 2026

मेरठ, उत्तर प्रदेश – भैंसाली ग्राउंड

नाडियाड, गुजरात – राधे फार्म

रत्नागिरी, महाराष्ट्र – स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल

कोयंबटूर, तमिलनाडु – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस

राउरकेला, ओडिशा – सेक्टर 17 ग्राउंड

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter