न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दिया 188 रन का लक्ष्य

हेग्ले ओवल, 25 मार्च। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला जीतने और सीरीज जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 188 रन का लक्ष्य मिला है। 

निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टोनी डे जॉर्जी के रूप में पहला झटका 21 के स्कोर पर लगा। दूसरे विकेट के लिए वियान मुल्डर और रूबिन हरमन ने 55 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। मुल्डर 29 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन ने रूबिन हरमन ने 49 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 125 था, हरमन 31 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद एस्टरहुइजन और डियान फोरेस्टर ने चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों पर 61 रन की तूफानी साझेदारी की। पारी की समाप्ति के 2 गेंद पहले एस्टरहुइजन चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 33 गेंदों पर 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। फोरेस्टर 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। 

दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 187 रन बनाए हैं। 

न्यूजीलैंड की तरफ से बेंजामिन सियर्स ने 2 विकेट लिए, जकारी फॉक्स और जोश क्लार्कसन को 1-1 विकेट मिला। 

पिछले 4 मैचों में दोनों टीमें 2-2 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। इस मैच का विजेता सीरीज का विजेता होगा।

हालांकि प्रोटियाज का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में दबदबा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड में कोई भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में पांचवां टी20 मैच सीरीज अपने नाम करने का दक्षिण अफ्रीका के पास बेहतरीन अवसर है। 

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement