विमेंस एशिया कप: शेफाली का तूफानी अर्धशतक, सेमीफाइनल में भारत का

दुबई, 10 सितंबर । भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी विमेंस एशिया कप के 'सेमीफाइनल-1' में बांग्लादेश को जीत के लिए 150 रन का टारगेट दिया है। दोनों टीमें इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए फाइनल में पहुंचना चाहेंगी, जो 13 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

गुरुवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना कैच आउट होकर पवेलियन लौट गईं। उन्होंने भारत के खाते में सिर्फ 2 रन का योगदान दिया।

इसके बाद शेफाली वर्मा ने प्रतिका रावल के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की। प्रतिका 24 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 20 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 33 रन जुटाए। शेफाली 40 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद कप्तान ने ऋचा घोष के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों मे 36 रन जोड़े। ऋचा ने 21 गेंदों में 16 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने हरमनप्रीत के साथ पांचवें विकेट के लिए 8 गेंदों में 21 रन जोड़े। हरमनप्रीत 28 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 24 रन बनाकर नाबाद रहीं।

बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने 3 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान ने 1-1 विकेट चटकाया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter