सीपीएल 2026: डी कॉक की मदद से बारबाडोस ने सेंट किट्स को 4 विकेट से

ब्रिजटाउन, 11 सितंबर । कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 32वां मुकाबला केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया। लो स्कोरिंग रहे इस मुकाबले को बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 4 विकेट से जीता।

बारबाडोस ट्राइडेंट्स को जीत के लिए 119 रन का लक्ष्य मिला था। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की 43 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 44 रन की पारी की बदौलत बारबाडोस ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 120 रन बनाकर मैच 4 विकेट से अपने नाम किया। डी कॉक के साथ डेनियल सैम्स 4 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। डी कॉक की पारी अहम रही। उन्होंने एक छोर संभालकर रखा। शरफेन रदरफोर्ड ने 23, जकारी कॉर्टर ने 13 और सैड्रैक डेसकार्टेस ने 19 रन बनाए।

सेंट किट्स के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। होल्डर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। नसीम शाह ने भी बहुत किफायती गेंदबाजी की। शाह ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वकार सालामखेली ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा महंगे रहे। तीन ओवर में 35 रन लुटाने के बाद भी उन्हें विकेट नहीं मिला।

इसके पहले, बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 20 ओवर में मात्र 118 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सर्वाधिक 45 रन वानिंदु हसरंगा ने बनाए। हसरंगा ने 25 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए। इसके अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 24 और एलिक अथांजे ने 16 रन बनाए।

सेंट किट्स की तरफ से कप्तान क्रिस ग्रीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, डेनियल सैम्स और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट लिए।

बारबाडोस इस जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। बारबडोस ने 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 8 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की 10वें मैच में यह छठी हार थी। टीम 7 अंक के साथ छठे नंबर पर है। लीग कुल 7 टीमें हैं।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter