डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: गाले टेस्ट में जीत के साथ भारत को पहुंचा फायदा, श्रीलंका की राह हुई मुश्किल

गाले, 19 अगस्त । भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में 165 रनों से हराया। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

भारत को इस जीत का फायदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की प्वाइंट्स टेबल में भी हुआ है। भारत का जीत प्रतिशत अब 53.33 हो गया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। हालांकि, भारत की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, श्रीलंका का जीत प्रतिशत हार के बाद अब 33.33 रह गया है। टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर काबिज है।

डबल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार है और टीम 77.78 के जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं, साउथ अफ्रीका 75 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 72.22 है और वह टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराने के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 66.67 हो चुका है और वह भारत से ठीक एक स्थान ऊपर चौथे नंबर पर है।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन दूसरी पारी में बेहद खराब रहा। टीम की ओर से पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर टीम के अन्य बल्लेबाजों ने आसानी से भारतीय स्पिनर्स के आगे घुटने टेक दिए। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए। मानव ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter