कोलंबो टेस्ट: भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, सारांश जैन का डेब्यू, कुलदीप यादव बाहर

कोलंबो, 23 अगस्त । श्रीलंका और भारत के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत की तरफ से सारांश जैन ने डेब्यू किया है।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच गाले के मुकाबले ज्यादा हार्ड और बेहतर लग रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि बल्लेबाजी के लिए पहले दो या तीन दिन पिच ठीक रहेगी। कुलदीप इन्फेक्शन की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह सारांश ने डेब्यू किया है।"

33 साल के सारांश जैन घरेलू क्रिकेट में एक लंबा समय बिताने के बाद अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू दिया। सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाहिने हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले 2 मैचों में वह गेंद से बेहतरीन रहे हैं। अब सारांश जैन के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा, "पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, लेकिन मुझे गेंदबाजी से कोई दिक्कत नहीं है। हम जल्दी विकेट लेकर उन पर दबाव बना सकते हैं। कामिल मिशारा आज डेब्यू कर रहे हैं। पासिंदु भी खेल रहे हैं।"

भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले टेस्ट 165 रन से जीता था। टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतकर क्लिन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter