महिला टी20 विश्व कप: राधा यादव की शानदार गेंदबाजी, भारत ने बांग्लादेश को 136 रन पर रोका

मैनचेस्टर, 25 जून । महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के एक अहम मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी, और 8 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा था। दिलारा अख्तर 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जुरैया फिरदौस और सोभना मोस्तरी ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 41 गेंदों पर आई थी। फिरदौस 59 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। फिरदौस ने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए। मोस्तरी तीसरे विकेट के रूप में 79 के स्कोर पर आउट हुईं। उन्होंने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए।

इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने पारी को संभालने की कोशिश की। सुल्ताना ने 27 गेंदों पर 32 रन बनाए। सुल्ताना चौथे विकेट के रूप में 106 के स्कोर पर आउट हुईं। शर्मिन अख्तर 10 बनाकर रिटायर हर्ट हुईं। शोर्ना अख्तर ने 13, रितु मोनी ने 8 रन बनाए। बांग्लादेश ने शुरुआत में विकेट बचाए, लेकिन रन गति धीमी रही। पारी के आखिर में बांग्लादेश ने लगातार विकेट भी गंवाए जिससे स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 तक पहुंच सका। बांग्लादेश ने अपने आखिरी 4 विकेट पारी की आखिरी 13 गेंदों पर गंवाए। टी20 में यह वह समय होता है, जब बल्लेबाज अपना विकेट बचाते हुए बड़े शॉट की तरफ जाते हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सके।

राधा यादव ने भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी की। राधा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

Source: IANS

अन्य समाचार

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Get Newsletter

Advertisement